Top 5 This Week

Related Posts

Career Guidance Seminar : विद्यार्थियों को बलराज फौगाट की बड़ी सीख, करियर को सोचें ग्लोबल – बलराज फौगाट

Career Guidance Seminar – विद्यालय में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए चितकारा यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के करियर काउंसलिंग विशेषज्ञों द्वारा एक विशेष करियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय से आए करियर काउंसलर सुशांत गौतम एवं निखिलेश मुद्गिल ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में उपलब्ध नए युग के आधुनिक एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय करियर संभावनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।


निदेशक बलराज फौगाट ने विद्यार्थियों से कहा कि आज का समय वैश्विक प्रतिस्पर्धा का है। यदि विद्यार्थी आधुनिक तकनीक, विदेशी ब्रांड, नई जीवनशैली और नवीनतम संसाधनों को अपनाना चाहते हैं, तो उन्हें अपने करियर की सोच भी वैश्विक स्तर की रखनी होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन पर अनावश्यक समय व्यर्थ करने के बजाय अपनी पढ़ाई, स्वास्थ्य, खेलकूद, व्यक्तित्व विकास तथा नई-नई कौशल सीखने में समय लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सही दिशा में किया गया परिश्रम ही विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता दिला सकता है।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने करियर, उच्च शिक्षा, विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सों तथा भविष्य की संभावनाओं से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल एवं प्रभावी ढंग से उत्तर दिया। विद्यार्थियों ने इस उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सत्र की सराहना करते हुए अतिथि विशेषज्ञों का धन्यवाद व्यक्त किया।


कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार की ओर से चितकारा यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों सुशांत गौतम एवं निखिलेश मुद्गिल को स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या नमिता दास, उप-प्राचार्य नवीन सनसनवाल, सन्नी सर, पूनम मैडम, मोनिका मैडम, रेनु मैडम, अमीता मैडम सहित टीजीटी, पीजीटी एवं अन्य समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।

Read More News………..

Charkhi Dadri – SP Logesh Kumar का बड़ा एक्शन | पीओ, बेल जम्पर, नशा तस्करों पर चलेगा विशेष अभियान

झोझू कलां में घर में खुलकर महिला और उसकी बेटी का गला दबा करके #CharkhiDadri See More….

Popular Articles