Rohtak News – हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) परीक्षा में पूरे प्रदेश में छठा रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले ढाणी फौगाट, जिला चरखी दादरी निवासी रजत फौगाट का रोहतक जिले के भालोट गांव में जोरदार स्वागत किया गया।
उनकी इस शानदार उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों ने रजत फौगाट को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।रजत फौगाट ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल कर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उनकी सफलता ने यह संदेश दिया है कि निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण से सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।
इस अवसर पर रजत फौगाट के पिता बलराज फौगाट, जो एचडी स्कूल के निदेशक हैं, उनकी माता राजबाला देवी, उप जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी, उनकी धर्मपत्नी डॉ. अस्मिता फौगाट, उनके अंकल देवेंद्र सांगवान, अन्नु बेटी और तन्नु बेटी सहित गांव के अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे। सभी ने रजत फौगाट की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ग्रामवासियों के स्नेह और सम्मान से अभिभूत रजत फौगाट व उनके पिता बलराज फौगाट ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों ने जिस प्यार, सम्मान और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया है, उसे वे हमेशा याद रखेंगे। ग्रामीणों द्वारा दिए गए इस मान-सम्मान और अपनत्व के लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद किया। रजत फौगाट की यह सफलता उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण होने के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
उनकी उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है और युवाओं को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करने का संदेश दिया है। रजत फौगाट को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कामना है कि वे भविष्य में भी सफलता की बुलंदियों को छूते रहें, अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें और अपनी प्रतिभा व कार्यकुशलता से प्रदेश का नाम रोशन करें। वे जीवन में निरंतर प्रगति करते हुए नई-नई उपलब्धियां हासिल करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनें।
Read More….
Charkhi Dadri News – संस्कार प्ले स्कूल में डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, आयुष रहे प्रथम
