Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – बीआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में विद्यार्थियों को नशे, साइबर अपराध और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक


Charkhi Dadri News – युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से चरखी दादरी पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। पुलिस अधीक्षक श्री लोगेश कुमार पी., IPS के कुशल मार्गदर्शन में शनिवार को ‘बी आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स स्कूल, बिरही कलां’ में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


Charkhi Dadri News – कार्यक्रम के दौरान एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी SI नरेंद्र, ASI राहुल फौगाट तथा ‘दुर्गा शक्ति’ टीम ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित कर विभिन्न सामाजिक व सुरक्षा संबंधी विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

Charkhi Dadri  News


Charkhi Dadri News – नशा मुक्त समाज का संकल्प: एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने विद्यार्थियों को आगाह करते हुए कहा कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को तबाह करता है, बल्कि पूरे परिवार, शिक्षा, सामाजिक प्रतिष्ठा और उज्ज्वल भविष्य को तबाह करता है। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से खुद नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को इसके खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया।


Charkhi Dadri News – साइबर सुरक्षा एवं हेल्पलाइन 1930: दुर्गा शक्ति टीम ने इंटरनेट व सोशल मीडिया के बारे में सुरक्षित रहने के टिप्स दिए। विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल/मैसेज और OTP/निजी जानकारी साझा न करने के प्रति सतर्क किया गया। टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।


महिला-बाल सुरक्षा एवं गुड टच-बैड टच: कार्यक्रम में महिला व बाल सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। विद्यार्थियों को ‘गुड टच और बैड टच’ के अंतर को समझाते हुए बाल अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। उन्हें किसी भी असहज परिस्थिति में बिना डरे तुरंत सहायता लेने तथा समाज में महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहने की प्रेरणा दी गई।
आपातकालीन सेवा ‘डायल 112’: पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति (मेडिकल, क्राइम या दुर्घटना) में पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए ‘डायल 112’ सबसे सटीक और त्वरित माध्यम है। विद्यार्थियों को इसके इस्तेमाल की पूरी प्रक्रिया समझाई गई।
कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहेंगे और समाज को जागरूक करेंगे।

Read More….

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस ने अवैध हथियार सप्लायर को किया गिरफ्तार, युवक से देशी पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

चरखी दादरी पुलिस का बड़ा एक्शन

Popular Articles