Top 5 This Week

Related Posts

CHARKHI DADRI : उपायुक्त की अपील: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए शिक्षण संस्थान बढ़-चढ़कर लें भाग

CHARKHI DADRI – उपायुक्त की अपील- स्वतंत्रता दिवस के लिए शिक्षण संस्थान लें भागसमारोह के लिए 7 को होगा सांस्कृतिक टीमों का चयनसबको मिलेगा प्रस्तुति दिखाने का मौकाचरखी दादरी, 3 अगस्त। उपायुक्त मनदीप कौर ने जिला के सभी शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह पर आयोजित होने कार्यक्रम के लिए सांस्कृतिक टीमों के चयन की प्रक्रिया में ज्यादा से ज्यादा शिक्षण संस्थान शामिल हों।

निर्णय लिया गया है कि इसके लिए किसी भी प्रकार के पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। कोई भी टीम सीधे चयन के स्थान पर पहुंच सकती है।

इस काम के लिए गठित कमेटी 7 अगस्त को टीमों का चयन करेगी।सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति के अध्यक्ष एवं सीईओ जिला परिषद प्रदीप अहलावत ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशों पर इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम चयन प्रक्रिया को ओर सरल कर दिया गया है। अब कोई भी शिक्षण संस्थान चयन के लिए आ सकता है। बेहतरीन प्रस्तुतियों को मुख्य कार्यक्रम के लिए चुना जाएगा

। चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए किसी भी कार्यालय में पंजीकरण की अवश्यकता नहीं है। अगर किसी को कोई जानकारी चाहिए तो वह डीआईपीआरओ कार्यालय में संपर्क कर सकता है।बाढड़ा में होगा उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोहस्वतंत्रता दिवस समारोह का उपमंडल स्तरीय आयोजन इस बार भी पूरे हर्षोल्लास के साथ अनाजमंडी, बाढड़ा में किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एसडीएम आशीष सांगवान विभिन्न विभागों को जरूर आदेश जारी कर चुके हैं। एसडीएम ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति श्रद्धा और कर्तव्य बोध को व्यक्त करने का पावन अवसर है।

Read More

चरखी दादरी पुलिस का बड़ा अभियान | Operation Track Down के तहत #CharkhiDadri See More…

Jhojhu Kalan News : महिला से मारपीट और हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

Popular Articles