Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – NRJ और आर्य स्कूल झोझूकलां में विद्यार्थियों को नशे, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Charkhi Dadri News – पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी श्री लोगेश कुमार पी., IPS के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में युवाओं को नशे के जाल से बचाने, डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के तौर-तरीके सिखाने तथा

Charkhi Dadri News – महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से वीरवार को एंटी नारकोटिक सेल और दुर्गा शक्ति टीम ने NRJ स्कूल एवं आर्य स्कूल, झोझूकलां में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, साइबर अपराधों से बचाव और महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।


Charkhi Dadri News
– एएसआई राहुल फौगाट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, मानसिक क्षमता, शिक्षा और पारिवारिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। नशे की लत युवाओं के सुनहरे भविष्य और उनके लक्ष्यों के रास्ते में बड़ी बाधा बन सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से पूरी तरह दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा पढ़ाई, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों में लगाने का संदेश दिया।


उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे गलत संगति और नशे के प्रलोभन से बचें तथा यदि अपने आसपास किसी को नशे की ओर बढ़ते देखें, तो उसे सही मार्ग पर लाने के लिए अभिभावकों, शिक्षकों और संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों की मदद लें।


एक क्लिक की लापरवाही बन सकती है साइबर ठगी की वजह


Charkhi Dadri News
– कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए विद्यार्थियों को बताया गया कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय थोड़ी-सी असावधानी भी नुकसान का कारण बन सकती है। अनजान लिंक खोलना, संदिग्ध कॉल या मैसेज पर भरोसा करना, अज्ञात लोगों के साथ निजी तस्वीरें एवं जानकारी साझा करना और ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी दूसरों को बताना गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है।


पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट सुरक्षित रखें, मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी तुरंत अपने अभिभावकों या पुलिस को दें। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी जागरूकता का महत्वपूर्ण हिस्सा रही।


महिला एवं बाल सुरक्षा: जागरूकता ही बचाव की मजबूत कड़ी


Charkhi Dadri News – दुर्गा शक्ति टीम ने महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी अनुचित व्यवहार, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में बिना भय या संकोच के अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को जानकारी देना जरूरी है। विद्यार्थियों को दूसरों की निजता और सम्मान का ध्यान रखने तथा किसी भी पीड़ित की मदद के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया गया।


पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें, साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करें और महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।

Charkhi Dadri News

Read More…

ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो… के नारों से गूंज उठा चरखी दादरी शहर

Charkhi Dadri News – भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल: हरिद्वार लोकसभा की कमान हरियाणा के 6 वरिष्ठ नेताओं को

Popular Articles