Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – : किसान परिवार की बेटी रश्मी धनखड़ का एमबीबीएस में चयन, मोरवाला का नाम किया रोशन

Charkhi Dadri News – गांव मोरवाला की होनहार बेटी रश्मी धनखड द्वारा ने हाल ही में पूना आर्मर्ड फोरसेज मेडिकल कालेज में बतौर प्रशिक्षु चिकित्सक चयनित होने पर क्षेत्र के निवासियों ने प्रतिभावान बेटी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यहा यह भी बात उल्लेखनीय है कि रश्मी धनखड मोरवाला की पहली ऐसी बेटी है जिसने इस गांव में कृषक परिवार की पृष्ठभूमि से नाता होने के बाद भी अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल करते हुए अन्य कन्याओं के सामने भी प्रेरणा रखी है कि अपने उपर विश्वास व सही दिशा में की गई मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती है।

Charkhi dadri


उनके चाचा सोमबीर धनखड ने बताया कि रश्मी आरंभ से शिक्षा में काफी कुशाग्र बुद्धि की रही है, उसका यही सपना था कि वो ऐसे क्षेत्र में जाए जहां जन सेवा के साथ साथ देश रक्षा में भी अपना योगदान वो यथासंभव दे सके। इसी सपने को लकर आरंभिक शिक्षा उसने गांव अचीना ताल में निजि शिक्षण संस्थान में ली। उसके उपरांत उसने नीट की परीक्षाा के लिए बिना किसी कोचिंग के लगातार रोजाना घर पर ही घंटो घंटो का अभ्यास किया जिसके परिणाम स्वरूप एमबीबीएस में उसका चयन हुआ है।

उसका चयन उसके मनपंसद अनुरूप ही पूना आर्मर्ड फोरसेज मेडिकल कालेज में हुआ है, अब आगे वो यही चाहती है कि इस संस्थान से एमबीबीएस व आगे उच्च योग्यता इसी क्षेत्र में पाकर वो भी देश की सेना में बतौर चिकित्सक अपनी सेवाएं दे, जिससे कि वो राष्ट्र रक्षा में अपने योगदान को भी पूरा कर सके।

Read More…

Charkhi Dadri News – नंबरदारों की मांगें अधूरी, सीएम से प्रदेश स्तरीय सम्मेलन बुलाने की मांग

चरखी दादरी से बड़ी खबर: काले शीशे वाली पुलिस गाड़ी पर सवाल, वकील ने पूछा-कानून सबके लिए बराबर ?

Popular Articles