Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी ITI रोजगार मेले में 535 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, DSP साहिल ढिल्लों ने दिया सफलता का मंत्र

Charkhi Dadri News – हरियाणा सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला रोजगार विभाग तथा शहीद नरेंद्र कुमार आईटीआई रावलधी के संयुक्त तत्वावधान में संस्थान परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में जिला व आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 700 युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें विभिन्न पदों पर लगभग 535 युवाओं का चयन कर उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे गए।


रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक साहिल ढिल्लों ने शिरकत की।
उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा और तकनीकी कौशल का है। जो युवा अपनी प्रतिभा को तराशते हैं और निरंतर नया सीखने की ललक रखते हैं, उनके लिए अवसरों की कोई कमी नहीं है।

Charkhi dadri News


उन्होंने चयनितों को बधाई देते हुए कहा, कार्यस्थल पर आपकी ईमानदारी, समयबद्धता और कड़ी मेहनत ही आपको सफलता के नए शिखरों तक पहुंचाएगी। नौकरी केवल जीविका का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का एक माध्यम है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को देश एवं समाज की प्रगति में लगाएं।


जिला रोजगार अधिकारी कुमारी शशि ने बताया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक रोजगार के अवसर पहुंचाना है। भविष्य में भी इस प्रकार के मेले आयोजित कर युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ा जाएगा।
इस दौरान आईटीआई प्रंसिपल जीतपाल ,एपीओ दीपक शर्मा, वाइस प्रिंसिपल महिला हरिश सहरावत, संस्थान के अध्यापक गण , विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Read More…

*Charkhi dadri से बड़ी खबर*

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में राधा अष्टमी पर सजा गणेश जन्मोत्सव, नन्हे-मुन्ने बच्चों की राधा रानी प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Popular Articles