Top 5 This Week

Related Posts

Haryana News – हरियाणा के कबड्डी जगत में खुशी की लहर! विनोद तिवारी अध्यक्ष, तेजस्वी गहलोत महासचिव निर्विरोध निर्वाचित

Haryana News – जापान के आइची-नागोया में आयोजित इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन के चुनाव में विनोद तिवारी को अध्यक्ष एवं तेजस्वी गहलोत के महासचिव पद पर निर्विरोध चुने जाने की खबर से हरियाणा के कबड्डी जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के समस्त पदाधिकारियों की ओर से तेजस्वी गहलोत को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने तेजस्वी गहलोत और चुने गए समस्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी फेडरेशन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना भारतीय कबड्डी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इन्हें कबड्डी के संगठनात्मक एवं अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र का अनुभव है और उनकी नई भूमिका से विश्व स्तर पर इस खेल के विस्तार को लेकर नए प्रयासों को गति मिलने की उम्मीद है। एसोसिएशन के महासचिव नसीब जांघू ने कहा कि कबड्डी केवल भारत की मिट्टी से जुड़ा खेल ही नहीं, बल्कि अब विश्व के अनेक देशों में अपनी पहचान बना रहा है।

ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार करना, अधिक से अधिक देशों में कबड्डी को पहुंचाना, खिलाडि़यों के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अवसर बढ़ाना और जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने कबड्डी को प्रतिभाशाली खिलाड़ी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं।

चुनाव के दौरान जापान में गए हुए ऐशियन गेमस के जूरी मैम्बर एवं एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के चेयरमैन कुलदीप दलाल ने बताया कि जापान के आइची-नागोया में आयोजित इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन के चुनाव में विनोद तिवारी को अध्यक्ष एवं तेजस्वी गहलोत को महासचिव के पद पर निर्विरोध चुना गया है। कुलदीप दलाल ने भी तेजस्वी गहलोत को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व मजबूत होने से कबड्डी के वैश्विक विस्तार के प्रयासों को नई ऊर्जा मिलेगी।

सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिम्मेदारियों के साथ तेजस्वी गहलोत और विनोद तिवारी कबड्डी के विकास के लिए प्रभावी प्रयास करेंगे तथा भारतीय कबड्डी की वैश्विक पहचान को और मजबूत करने में योगदान देंगे।

Haryana News

Read More News…

चरखी दादरी फतेहगढ़ गांव में भारी रोष राजकपूर के इंसाफ की मांग, भिवानी पुलिस-प्रशासन को चेतावनी |

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में EVM वेयरहाउस का निरीक्षण | उपायुक्त मनदीप कौर ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

Popular Articles