Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – बाढडा एसडीएम आशीष सांगवान ने उपमंडल वासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Charkhi Dadri News – बाढडा एसडीएम आशीष सांगवान ने उपमंडल वासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशियों, आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर तथा बुराई से अच्छाई की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

एसडीएम आशीष सांगवान ने परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि दीपावली का यह पावन पर्व प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए। हर घर-आंगन खुशियों के दीपों से रोशन हो और समाज में प्रेम, सौहार्द एवं आपसी सहयोग की भावना और अधिक मजबूत हो। उन्होंने कहा कि दीपावली का वास्तविक आनंद तभी सार्थक होगा, जब हम इस पर्व को आपसी भाईचारे, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाएं।

उन्होंने उपमंडल वासियों से अपील की कि वे जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का उजाला फैलाएं तथा सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल तरीके से दीपावली मनाएं। एसडीएम आशीष सांगवान ने सभी उपमंडल वासियों के सुखद, मंगलमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पुनः दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Charkhi Dadri News

Read More….

Charkhi Dadri News – समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों पर DC मनदीप कौर सख्त, अधिकारियों को समय पर ATR अपलोड करने के निर्देश

चरखी दादरी : गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे ? परशुराम चौक से न्यायालय तक गड्ढों का राज

Popular Articles