Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी की बेटियों का ऐतिहासिक कारनामा! अंडर-19 राज्यस्तरीय क्रिकेट में खिताबी जीत, काकड़ोली की 8 बेटियां शामिल

Charkhi Dadri News – पंचकूला में आयोजित अंडर-19 राज्यस्तरीय स्कूली लड़कियों की क्रिकेट प्रतियोगिता में चरखी दादरी की टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि और राज्य स्तर पर कब्जा जमाने से खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।


हसला प्रधान विद्यानंद श्योराण ने बताया कि इस ऐतिहासिक जीत में सबसे गर्व की बात यह रही कि विजेता टीम में अकेले काकड़ोली सरदारा गांव की 8 बेटियां शामिल हैं। इन सभी प्रतिभाशाली बेटियों ने खेल के मैदान पर शानदार हुनर दिखाकर अपने गांव और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। सभी विजेता खिलाड़ियों और टीम को इस बड़ी कामयाबी पर बधाई दी जा रही है।

Charkhi Dadri News


फाइनल मुकाबले में रोहतक की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 40 रन बनाए। जवाब में मैदान पर उतरी चरखी दादरी की टीम ने आक्रामक और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। दादरी की बेटियों ने महज 5.1 ओवर में सिर्फ 1 विकेट खोकर 41 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और शानदार खिताबी जीत दर्ज की।
इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे कोच भूपेंद्र सिंह (डीपीई) का कुशल मार्गदर्शन, कड़ा अनुशासन और कड़ी मेहनत रही। उनके बेहतरीन प्रशिक्षण की बदौलत ही खिलाड़ियों ने मैदान पर यह मुकाम हासिल किया है।


सहायक शिक्षा अधिकारी प्रदीप सांगवान, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (एचएसएलए) के प्रधान विद्यानंद श्योराण काकड़ोली, राजेश लेक्चरर काकड़ोली, परवीन बाऊजी एवं योगेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने विजेता टीम और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।

Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी के ग्रीन मीडोज स्कूल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दी फायर सेफ्टी ट्रेनिंग

CIA चरखी दादरी की बड़ी कार्रवाई , 1 किलो 10 ग्राम अफीम बरामदगी See Mere…

Popular Articles