Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – 1 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार | चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई


Charkhi Dadri News – नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ चरखी दादरी ने एक व्यक्ति को 1 किलो 10 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को एएसआई जगजीत सिहं के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ चरखी दादरी पुलिस टीम गश्त के दौरान महेन्द्रगढ़ चौक, दादरी के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को सूचना प्राप्त हुई कि मदनलाल बंजारा, निवासी बिलासपुरा, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) अफीम बेचने का काम करता है और मोटरसाइकिल HF Deluxe पर महेन्द्रगढ़ की ओर से दादरी आ रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घसौला मोड़ नहर पुलिया के पास नाकाबंदी की। कुछ देर इंतजार करने के बाद महेन्द्रगढ़ की और से एक मोटरसाइकिल HF Deluxe आती दिखाई दी। टीम ने मोटरसाइकिल को रूकवाकर चालक से पुछताछ की तो उसने अपना नाम मदनलाल बंजारा, निवासी बिलासपुरा, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) बताया।

राजपत्रित अधिकारी डीएसपी धीरज कुमार की मौजूदगी में आरोपी एवं उसकी मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर बंधे बैग से दो पॉलीथीन में 1 किलो 10 ग्राम अफीम बरामद हुई।


बरामद अफीम व मोटरसाईकिल को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया । आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत थाना सदर दादरी में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए आरोपी को 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है

charkhi dadri

Read More……..

Charkhi Dadri News – अवैध हथियार के साथ युवक काबू, पिस्टल व 2 जिंदा कारतूस बरामद

चरखी दादरी पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई!

Popular Articles