Charkhi Dadri News – जींद के आधारशिला पब्लिक स्कूल में 24 व 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित अस्मिता राज्य रग्बी टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर लौटीं चरखी दादरी की बेटियों का भव्य स्वागत किया गया।
शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स अकादमी और जिला रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन, चरखी दादरी ने अभिभावकों के साथ मिलकर खिलाड़ियों को फूलमालाएं व पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लड्डू बांटकर जीत की खुशी मनाई गई।
अभिभावकों ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए आगामी अस्मिता गर्ल्स जोन प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत करने को प्रेरित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि बेटियां आगे भी शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतेंगी और जिले का नाम रोशन करेंगी।
पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सांबरवाल ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने रग्बी में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा प्रतियोगिता के आयोजन के लिए हरियाणा रग्बी संघ के सचिव नरेंद्र मोर को बधाई दी।
जिला रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट मेहर चंद सांगवान, उपप्रधान ओमबीर मेहराणा और सचिव राजेश तक्षक ने बताया कि चरखी दादरी की बेटियां प्रतिभा और मेहनत में किसी भी जिले से कम नहीं हैं। राज्य स्तर पर कांस्य पदक जीतकर उन्होंने अपनी क्षमता का परिचय दिया है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ आगामी प्रतियोगिता की तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया।
राजेश तक्षक एसोसिएशन के सचिव के साथ कोच की भूमिका भी निभा रहे हैं। रग्बी इंडिया का लेवल-1 कोर्स उत्तीर्ण करने वाली महिला कोच सुदेश तक्षक, अनीता और प्रीति फोगाट के योगदान का भी उल्लेख किया गया। एसोसिएशन के एजुकेटर मुकेश बसेरा समय-समय पर खिलाड़ियों के दस्तावेज संबंधी कार्यों में सहयोग करते हैं।
स्वागत समारोह में एसोसिएशन के चेयरमैन प्रदीप सरपंच, वाइस चेयरमैन जयराम प्रेमी, कार्यकारिणी सदस्य विनीत, एएसआई अनूप, रविंद्र तक्षक, अन्नू मैडम, चीनू मैडम, लोकगायक राजेश थुरानिया, एडवोकेट कुलवंत फोगाट, पवित्रा मैडम, कोच शमशेर और अंतिम फोगाट सहित संघ से जुड़े सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। सभी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी अस्मिता जोन प्रतियोगिता में पदक जीतने के लिए उत्साह बढ़ाया।
Read More….
चरखी दादरी की नई अनाज मंडी में कर्मचारियों के खिलाफ भड़के किसान!
