Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में 9वां श्री गणेश महोत्सव | 23 से 25 सितंबर तक भव्य जागरण और विसर्जन कार्यक्रम

Charkhi Dadri News – पंजाबी सभा चरखी दादरी की ओर से शहर की पंजाबी सभा आदर्श धर्मशाला में 23 से 25 सितंबर तक 9वें श्री गणेश महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जाएगा। पंजाबी सभा के प्रधान साहिल चराया ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के दौरान भगवान श्री गणेश की विधिवत मूर्ति स्थापना के साथ प्रतिदिन सुबह-शाम आरती, भजन संध्या, जागरण तथा अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को सुबह सवा 10 बजे श्री गणेश महाराज की विधिवत मूर्ति स्थापना की जाएगी।

इसके पश्चात प्रतिदिन सुबह सवा 8 बजे तथा शाम सवा 8 बजे आरती होगी। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भव्य दरबार एवं धार्मिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। प्रधान साहिल चराया ने बताया कि 24 सितंबर को रात्रि 8 बजे से प्रभु इच्छा तक भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमंत्रित कलाकार शिवानी सैनी सोनीपत, अनामिका शर्मा जयपुर, सोनू शिवरंजनी, विजय शर्मा बेरी वाले सहित अन्य कलाकार भजनों के माध्यम से भगवान श्री गणेश का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम का मंच संचालन राहुल शास्त्री व पंडित घनश्याम करेंगे।

धार्मिक कार्यक्रमों को भव्य स्वरूप देने में सुफियाना म्यूजिकल ग्रुप, मोहित महादेव आर्ट ग्रुप एवं कृष्ण साउंड सर्विस सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव का 25 सितंबर को दोपहर सवा 3 बजे श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन होगा। इस अवसर पर विधायक सुनील सतपाल सांगवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साहिल चराया ने शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे परिवार सहित गणेश महोत्सव के सभी धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, श्रद्धा और भारतीय संस्कृति के संस्कारों को मजबूत करने का माध्यम हैं।

charkhi dadr news

Read More…

चरखी दादरी फतेहगढ़ गांव में भारी रोष राजकपूर के इंसाफ की मांग, भिवानी पुलिस-प्रशासन को चेतावनी

Haryana News – हरियाणा के कबड्डी जगत में खुशी की लहर! विनोद तिवारी अध्यक्ष, तेजस्वी गहलोत महासचिव निर्विरोध निर्वाचित

Popular Articles