Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : RPS School दादरी की बेटियों ने रचा इतिहास | नेशनल क्रिकेट चैंपियन बनी टीम

Charkhi Dadri News : आरपीएस पब्लिक स्कूल, दादरी की प्रतिभाशाली छात्राओं ने अंडर-17 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता (2025-26) में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर विजय प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि में हिरल एवं हर्षिता सहित कुल पाँच छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


टीम का सफर बेहद संघर्षपूर्ण रहा। खिलाड़ियों ने क्रमशः आईपीएससी, दिल्ली, तेलंगाना, उत्तराखंड तथा सीबीएसई के विरुद्ध मुकाबले खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और फाइनल में अपनी जगह बनाई।


अंतिम मुकाबला राजस्थान के साथ खेला गया, जिसमें टीम ने शानदार जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।


इस जीत में हिरल का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। उन्होंने पूरे प्रतियोगिता में लगभग 7-8 विकेट लिए, वहीं फाइनल मैच के अंतिम ओवर में 2 महत्वपूर्ण विकेट लेकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाया और अपनी टीम को जीत दिलाई।

हर्षिता सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन टीम भावना के साथ महत्वपूर्ण योगदान दिया।


दादरी के इतिहास में यह पहली बार है कि क्रिकेट में इस स्तर पर राष्ट्रीय जीत दर्ज की गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।


इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया। बोंड कलां से प्रारंभ हुआ रोड शो सरद, सांजरवास, मिसरी, आरपीएस दादरी, कमोद, रावलधी एवं दादरी बाजार से होते हुए आरपीएस पब्लिक स्कूल, दादरी में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री धर्मेंद्र चौधरी, सहायक शिक्षा अधिकारी श्री परदीप, सहायक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी श्री सुनील, खंड शिक्षा अधिकारी बोंड कलां श्रीमती चित्रलेखा, खंड शिक्षा अधिकारी चरखी दादरी श्रीमती संध्या, नोडल अधिकारी डॉ. सतीश साहू तथा विद्यालय के निदेशक डॉ. सुधीर कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


साथ ही क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भी छात्राओं का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका सम्मान किया।


यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, समर्पण और अनुशासन का प्रतीक है, जिसने पूरे दादरी क्षेत्र को गर्व का अवसर प्रदान किया है।

Read More ….

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी के छपार गांव में महिला पंच ने खुद को लगाई आग

Charkhi Dadri में पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर करोड़ों रुपये हड़पने के लिए खेला खेल , फिर जो हुआ.

Popular Articles