Charkhi Dadri News : हरियाणा के भिवानी स्थित एक निजी कॉलेज के हॉस्टल में चरखी दादरी जिले की एक छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की है।
मृतक छात्रा की पहचान चरखी दादरी जिले के गांव मांढी प्रियानु निवासी 18 वर्षीय प्रिया के रूप में हुई है।
वह भिवानी के आदर्श कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी और कॉलेज हॉस्टल में रह रही थी।
पुलिस के अनुसार छात्रा हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकी मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
इसके बाद परिजनों को भी सूचित किया गया।
मृतका के पिता अनिल कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बेटी के दिल में छेद की बीमारी थी, जिसके चलते वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान रहती थी।
परिवार के अनुसार इसी तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Read More ….
Charkhi Dadri News : चरखी दादरी के छपार गांव में महिला पंच ने खुद को लगाई आग
Charkhi Dadri में पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर करोड़ों रुपये हड़पने के लिए खेला खेल , फिर जो हुआ.

