Breaking News : लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने और तीन तलाक देने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता नसीमा के पिता यामीन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
मामले की जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
सरधना थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद निवासी यामीन ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब 18 वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी नसीमा की शादी श्यामनगर निवासी सलीम उर्फ बाबर के साथ की थी।
सलीम की यह दूसरी शादी थी और उसकी पहली पत्नी से पहले से ही दो बच्चे हैं।
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने को लेकर नसीमा के साथ लगातार गाली-गलौच और मारपीट करते थे।
कई बार उसे प्रताड़ित किया गया, लेकिन समाज और परिवार के दबाव में मामला शांत कराया जाता रहा।
आरोप के अनुसार करीब डेढ़ महीने पहले नसीमा घर की छत पर कपड़े सुखा रही थी, तभी ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे धक्का दे दिया।
इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई, जिसके चलते उसे इलाज कराना पड़ा।
इसके बाद भी प्रताड़ना का सिलसिला नहीं रुका। 26 मार्च की रात आरोपियों ने नसीमा पर पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया।
जब उसने असमर्थता जताई तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।
साथ ही उस पर तीन तलाक देने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
Read more…..
Breaking News : अचानक गिरी छत, चार लोग दबे मलबे में | हालत नाजुक
Charkhi Dadri :- 100% काम होगा ! RTI डालते ही जवाब देना पड़ेगा , RTI हथियार या अधिकार ?

