Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – ट्रक धोखाधड़ी मामले में मध्यप्रदेश से आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कई नाम सामने आए

Charkhi Dadri News – ट्रक धोखाधड़ी मामले में मध्यप्रदेश से आरोपी गिरफ्तार
चरखी दादरी पुलिस की कार्रवाई, पूछताछ में कई आरोपियों के नाम सामने आए; बिहार में भी दर्ज मिला वाहन से संबंधित मामला

चरखी दादरी पुलिस ने ट्रक धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वंशी कन्डारा निवासी फुटी कुन्डी, बड़ोद, जिला आगर मालवा (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 अगस्त 2025 को गांव फतेहगढ़, जिला चरखी दादरी निवासी नरेन्द्र कुमार सांगवान ने थाना सदर दादरी में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह टाटा 1916 ट्रक का मालिक है। उसने 11 फरवरी 2025 को यह ट्रक संजय निवासी खेरी पावड़ा, ढाणी चहल, जिला हिसार को इकरारनामे के आधार पर दिया था। वाहन पर लोन बकाया था और तय हुआ था कि खरीदार लोन की किश्तें भरकर वाहन अपने नाम करवाएगा।

Charkhi Dadri News

लेकिन संजय ने न तो लोन की किश्तें जमा करवाईं और न ही वाहन वापस किया। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान आरोपी संजय, मुकेश निवासी बरवाला व हरप्रीत @ तोती निवासी भिस्वी बोहा (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया था ।

बिहार में भी दर्ज मिला ट्रक से संबंधित मामला

जांच के दौरान सामने आया कि उक्त ट्रक के संबंध में थाना उत्पाद, बक्सर (बिहार) में भी मामला दर्ज है।

शनिवार को हेड कांस्टेबल अनिल थाना सदर ने आरोपी वंशी कन्डारा को फुटी कुन्डी, बड़ोद, जिला आगर मालवा, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Read More…

चरखी दादरी में पुलिस का बड़ा एक्शन

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में बनारसी दास गुप्ता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सामाजिक संगठनों ने किया नमन

Popular Articles