Charkhi Dadri News – उपायुक्त मनदीप कौर के निर्देशों पर शुक्रवार को जिला के कुछ गांव में हुई बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। रिपोर्ट के अनुसार जिला के 12 गांव में कपास व धान की फसल को नुकसान हुआ है। अब यह रिपोर्ट उपायुक्त के माध्यम से आगामी कार्रवाई के लिए मुख्यालय को भेजी जाएगी।
इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि शुक्रवार को ही बारिश के तुरंत बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौके की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने पटवारी के माध्यम से रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के अनुसार जिला के 12 गांव में धान व कपास की फसल को नुकसान हुआ है। अब रिपोर्ट को आवश्यक कार्रवाई के लिए मुख्यालय भेजा जा रहा है।
राज्यसभा विभाग द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार धान के 11765 एकड़ और 190 एकड़ कपास की फसल को नुकसान हुआ है। इसमें पैतावास कंला,
अखत्यारपूरा, धिकाडा, साहुवास, लोहरवाडा, खातीवास, समसपुर, कमोद,
रावल्थी, चरखी, फतेहगढ, दादरी का राजस्व क्षेत्र शामिल है।
Read More….
चरखी दादरी में किसानों के रोड जाम पर भिड़ा युवक! बोला- “बिजली वालों, एक मिनट में इलाज करेगी सरकार.
