Charkhi Dadri News – अदालत से गैरहाजिर रहकर फरार चल रहे अपराधियों और भगोड़ों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए-2 चरखी दादरी की टीम ने उद्घोषित अपराधी (PO) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में अदालत से भगोड़ा घोषित था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी अजीत पुत्र ईश्वर सिंह, निवासी गांव धनौरा चिल्लर (जिला रेवाड़ी) के खिलाफ 10 अगस्त 2021 को सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने के मामले में थाना बौंदकला में हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच पूरी होने के बाद पुलिस द्वारा अदालत में चालान पेश किया गया, लेकिन आरोपी लगातार पेशियों से गैरहाजिर रहने लगा।
आरोपी के गैरहाजिर रहने पर माननीय अदालत श्री प्रवीन कुमार, एसीजेएम चरखी दादरी ने 17 सितंबर 2026 को उसे उद्घोषित अपराधी (PO) घोषित कर दिया था।
शुक्रवार को सीआईए -2 में तैनात हेड कांस्टेबल श्रीभगवान और उनकी टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी अजीत को उसके पैतृक गांव धनौरा से काबू कर लिया। गिरफ्तारी की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Read More…
Charkhi Dadri News – बाढड़ा चौक पर सघन नाकाबंदी, 80 वाहनों की जांच और 10 के चालान See More.
