Charkhi Dadri News – अपराधों की रोकथाम एवं अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चरखी दादरी पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने एक युवक को अवैध देशी पिस्टल व 2 जिंदा कारतूस सहित काबू किया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि रविवार को हेड कांस्टेबल श्रीभगवान के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ की टीम गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के लिए रावलधी चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को सूचना प्राप्त हुई कि नितिन उर्फ भुरिया निवासी रावलधी, जिला चरखी दादरी अवैध हथियार लेकर दादरी-रोहतक रोड पर रावलधी गांव से रोहतक की तरफ नहर पुल के पास खड़ा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू किया। तलाशी के दौरान उसकी पहनी हुई पजामी की दाहिनी जेब से एक अवैध देशी पिस्टल तथा 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद हथियार के संबंध में आरोपी कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका।
पुलिस ने बरामद हथियार व कारतूसों को कब्जे में लेकर आरोपी नितिन उर्फ भुरिया के खिलाफ थाना सदर दादरी में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ जारी है ।
Read More…
