Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – संस्कार प्ले स्कूल में पीटीएम का आयोजन, डॉ. सुभाष जैन बोले—अभिभावकों और शिक्षकों के तालमेल से निखरेगा बच्चों का भविष्य

Charkhi Dadri News – शहर के पुराना डाकघर के नजदीक डेरावाल धर्मशाला स्थित संस्कार प्ले स्कूल में प्रधानाचार्य अंजू शर्मा के नेतृत्व में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। बैठक में अभिभावकों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपने बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार और अन्य गतिविधियों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।

प्रधानाचार्य अंजू शर्मा ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और उनकी क्षमताओं को विकसित करने में अभिभावकों तथा शिक्षकों की संयुक्त भूमिका महत्वपूर्ण होती है। बैठक के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई में प्रगति, व्यवहार में बदलाव और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उनकी रुचि को लेकर विचार साझा किए। साथ ही अभिभावकों को बच्चों की रुचियों को प्रोत्साहित करने तथा घर पर सीखने के लिए अनुकूल और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक एवं अधिवक्ता डा. सुभाष जैन ने भी शिरकत की।

उन्होंने अभिभावकों से संवाद करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए विद्यालय और परिवार के बीच निरंतर संवाद जरूरी है। जब शिक्षक और अभिभावक मिलकर बच्चों की आवश्यकताओं को समझते हैं, तो उनके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और शैक्षणिक क्षमता को बेहतर दिशा मिलती है। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए नए शैक्षणिक तरीकों को अपनाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर निरंतर ध्यान देने की आवश्यकता भी बताई। बैठक के दौरान अभिभावकों ने अपने विचार और सुझाव रखे तथा विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की।

विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा और संस्कारयुक्त विकास के लिए आपसी सहयोग बनाए रखने के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ। इस अवसर पर लखप्रीत, देवांश, आयुष, प्रांजल, नितिन, शानू, अपूर्वा, मुक्ता, संध्या, यशवी, तेजस, पूर्विका, अमिका, गुरनूर, डोली-युवंश, प्रियांशी, एकाकाश, वैभव, माही, कृति, गौरव-जतीन, तन्वी, चार्विक, जसिका-कियान्शी, लवीश सहित अन्य विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे। स्कूल की अध्यापिकाएं पूजा जैन, गोल्डी शर्मा, भावना, प्रतिभा सहित समस्त स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

Charkhi Dadri


Read More….

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में 48 घंटे में दो शातिर चोर गिरफ्तार, दुकान से चुराया गल्ला और ₹9 हजार बरामद

चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Popular Articles