Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – ग्रामीण स्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोरवाला के विद्यार्थियों ने किया दिल्ली का शैक्षणिक भ्रमण

Charkhi Dadri News – गांव मोरवाला स्थित ग्रामीण स्थली सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में निदेशक नवीन धवन व रूबी धनखड़ के संयुक्त मार्गदर्शन में लगातार यही प्रयास किया जा रहा है कि बच्चों का सर्वांगिण विकास किया जाए, उनको नए नए विषयों से लगातार रूबरू करवाया जाए, जिसके वो पढाई के साथ साथ देश की उपलब्धियों व इतिहास को भी अच्छी प्रकार से जान व समझ सके तथा उन्हें आत्मसात कर सके।


इसी लक्ष्य को लेकर स्कूल प्रबंधन द्वारा हाल ही में विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को देश की राजधानी दिल्ली का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। इस भ्रमण के दौरान कक्षा चार से लेकर बारहवीं तक के छात्र छात्राओं को देश की राजधानी स्थित विभिन्न जगहों पर ले जाया गया।


बच्चों का यह शैक्षणिक भ्रमण के दौरान स्वयं विद्यालय संचालकों पवन धवन व रूबी धनखड़ द्वारा बच्चों को खास कर नई दिल्ली के राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र का भ्रमण करवाते हुए बताया कि यह भारत के सबसे बड़े और प्रमुख विज्ञान संग्रहालयों में से एक है। यह केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीन काम करता है। यहाँ विज्ञान को लोकप्रचारित करने और छात्रों व आम जनता में वैज्ञानिक चेतना  जगाने के लिए कई तरह के काम और गतिविधियाँ होती हैं।

यह केंद्र समाज में जागरूकता फैलाने के लिए महत्वपूर्ण दिनों जैसे- विश्व पर्यावरण दिवस, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, विश्व ओजोन दिवस, और प्रौद्योगिकी दिवस पर विशेष प्रदर्शनियों, व्याख्यानों और प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। इसमें देश-विदेश के जाने-माने वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता भी व्याख्यान देने आते हैं।


बच्चों को बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में मुख्य रूप से स्थायी प्रदर्शनियों और गैलरी के संचालन के जरिए प्राचीन भारतीय विज्ञान, मानव शरीर संरचना और फन साइंस जैसी इंटरैक्टिव गैलरी के जरिए ज्ञान देना,  थ्री डी फिल्में, स्पेस सिम्युलेटर राइड्स, तारामंडल शोज और लाइव साइंस डेमोंस्ट्रेशन आयोजित करना,

छात्रों के लिए क्रिएटिविटी कैंप, साइंस क्विज, शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग वर्कशॉप और ग्रामीण इलाकों के लिए मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी तथा पर्यावरण और विज्ञान दिवस जैसे विशेष मौकों पर वैज्ञानिक व्याख्यान, जागरूकता अभियान और विशेष प्रदर्शनियाँ लगाई जाती हैं। इसके साथ ही बच्चों को आस्था के बडे केंद्र अक्षरधाम मंदिर भी ले जाया गया, यहां विद्वानों के साथ उनकी चर्चा करवाते हुए भारतीय संस्कृति व धर्म तथा विरासत के बारे में जागरूक किया गया।


इस भ्रमण के दौरान सुनिल देवी, धर्मेंद्र चैहान, सुनिता रानी, रेणु, कोमल, विकास सहित स्टाफ विद्यार्थी शामिल रहे।

Charkhi Dadri News

Read More…

चरखी दादरी में किसानों के रोड जाम पर भिड़ा युवक! बोला- “बिजली वालों, एक मिनट में इलाज करेगी सरकार.

Charkhi Dadri News – भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम, इंदु बाला फोगाट होंगी मुख्य अतिथि

Popular Articles