Breaking News : सीआईए स्टाफ चरखी दादरी ने गांव मानकावास निवासी युवक के साथ डंडों से मारपीट करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक दिसंबर 2025 को सीएचसी झोझू कलां से दादरी सदर थाने में गांव मानकावास निवासी सचिन के लड़ाई-झगड़े में घायल अवस्था में दाखिल होने की सूचना मिली।
जिस सूचना पर पुलिस ने सीएचसी पहुंच कर घायल के बयान दर्ज किए।
घायल सचिन ने पुलिस को बताया कि एक दिसंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने घर से स्टेडियम में कसरत के लिए जा रहा था। जब वह डोहकी रोड जलघर के पास पहुंचा तो पीछे से एक कार आकर रुकी। उसमें से 6-7 युवक डंडे लेकर उतरे।
इनमें से एक उसके ही गांव का सचिन उर्फ शूटर था। उन्होंने पुरानी रंजिश का मजा चखाने की बात कहते हुए डंडों से उसे चोटें मारी और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा मारपीट करने के आऱोपी सचिन उर्फ शूटर को गिरफ्तार किया जा चुका है ।
सोमवार को एएसआई विशाल सीआईए स्टाफ ने मारपीट करने के दूसरे आरोपी धौलिया निवासी मानकावास को नियमानुसार गिरफ्तार किया। उससे वारदात में प्रयोग किया डंडा बरामद किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Read More ….
Breaking News : अचानक गिरी छत, चार लोग दबे मलबे में | हालत नाजुक
Charkhi Dadri :- 100% काम होगा ! RTI डालते ही जवाब देना पड़ेगा , RTI हथियार या अधिकार ?
