Charkhi Dadri News – शुक्रवार देर सांय श्री श्याम सिंह राणा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने बाजरा खरीद को लेकर दादरी अनाज मंडी का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री द्वारा किसानों व आमजन की समस्या भी सुनी गई थी।
इस दौरान किसानों ने कृषि मंत्री को अपनी समस्या बताई कि उन्होंने दिनांक 01.10. 2026 से पहले अपना बाजरा मंडी में डाल दिया था। जिसके इनकमिंग गेटपास जारी नहीं हुये थे, जिसके कारण बाजरा अभी तक नहीं बिका।
किसानों की समस्या को सुनकर तुरंत समाधान के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने मौके पर मंडी और गोदामों में डाले हुए बाजरे की भौतिक जांच के लिए उपायुक्त को एक कमेटी गठित करने के आदेश दिए थे।
इसपर उपायुक्त मनदीप कौर ने जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी की एक कमेटी गठित कर दी है जो मंडी व गोदामों में पड़े बाजरे की भौतिक जांच करके पूर्ण रिपोर्ट उपमंडल अधिकारी चरखी दादरी को प्रस्तुत करेंगे।
Read More…..
चरखी दादरी में किसानों के रोड जाम पर भिड़ा युवक! बोला- “बिजली वालों, एक मिनट में इलाज करेगी सरकार.
