Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, फिर डंडों से जानलेवा हमला | एक आरोपी गिरफ्तार

Charkhi Dadri News – मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
चरखी दादरी पुलिस ने मोटरसाइकिल में जानबूझकर टक्कर मारकर एक व्यक्ति पर डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया डंडा बरामद किया है।


पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को पुलिस चौकी चिड़िया पर सीएचसी झोझू कलां से डाक्टरी रुक्का प्राप्त हुआ था, जिसमें गांव चिड़िया निवासी जितेन्द्र के लड़ाई-झगड़े में घायल होकर उपचाराधीन होने की सूचना मिली। घायल जितेन्द्र ने उपचार के दौरान पुलिस को दी शिकायत कि वह मोटरसाइकिल पर पानी लेने के बाद वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान स्याणा रोड पर 152-डी रोड के पुल के नीचे एक काले रंग की कार ने उसकी मोटरसाइकिल में जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी। इसके बाद कार से कुछ युवक उतरे और डंडों से उस पर हमला किया तथा जान से मारने की धमकी दी।


शिकायत एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान रविवार को पुलिस चौकी चिड़िया प्रभारी उप निरीक्षक अजीत ने आरोपी राहुल निवासी छप्पार, जिला चरखी दादरी को गिरफ्तार किया। आरोपी से घटना में प्रयोग किया गया डंडा बरामद किया गया। पुछताछ के लिए आरोपी को एक दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पुछताछ जारी है।

Read More News..

पार्षद प्रतिनिधि का बड़ा आरोप—“दारू पीकर गुंडों की तरह आए सफाई कर्मचारी”

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में समाधान शिविर आयोजित | सोमवार-वीरवार को सुनी जा रही जनता की समस्याएं

Popular Articles