Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : संदिग्ध परिस्थितियों में गांव पातुवास के जोहड़ में डूबने से व्यक्ति की मौत, सुबह तैरता मिला शव

Charkhi Dadri News – गांव पातुवास में संदिग्ध परिस्थितियों में जोहड़ में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी राजेश उर्फ राजू के रूप में हुई है। वह वीरवार रात खाना खाने के बाद घर से घूमने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के जोहड़ में पानी पर तैरता मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जोहड़ से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

रात में परिजनों ने की तलाश

परिजनों ने बताया कि राजेश उर्फ राजू वीरवार रात खाना खाने के बाद घर से बाहर गया था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उन्होंने आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की, लेकिन रात में उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजन और ग्रामीण देर रात तक अपने स्तर पर उसकी तलाश करते रहे।

सुबह जोहड़ में तैरता मिला शव

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे कुछ ग्रामीण जोहड़ की तरफ गए। इस दौरान उन्हें पानी में एक व्यक्ति का शव तैरता दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर शव की पहचान राजेश उर्फ राजू के रूप में हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। सरपंच की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को जोहड़ से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में रखवाया। एफएसएल टीम ने भी मौके पर आवश्यक जांच की। इसके बाद चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मजदूरी करता था राजेश

जांच अधिकारी उप निरीक्षक अवनीत कुमार ने बताया कि राजेश मजदूरी का काम करता था और वह एक लड़का व एक लड़की का पिता था। मृतक के पिता मेहुराम के बयान दर्ज किए गए हैं।

charkhi dadri news

Read More News…

चरखी दादरी में 2 अवैध पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस बरामद See More….

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में 2 अवैध पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार | Special Staff की बड़ी कार्रवाई

Popular Articles