Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – गांव चंदेनी के 1982 बैच का पुनर्मिलन समारोह, पूर्व विद्यार्थियों ने गुरुजनों को किया सम्मानित

Charkhi Dadri News – गांव चंदेनी के राजकीय हाई स्कूल में 1982 के दौरान कक्षा दसवीं के पूर्व विद्यार्थियों व उस समय विद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे सेवानिवृत हैड मास्टर तथा अन्य शिक्षकों का पुर्नमिलन समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह दादरी नगर के भिवानी रोड स्थित राजेंद्र बिजारणिया फार्म हाउस परिसर में आयोजित किया गया।

इस आयोजन की अध्यक्षता सेवानिवृत हैडमास्टर प्रभूराम गोदारा ने की। बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत हैड मास्टर कृष्णदत चांगरोड द्वारा सहभागिता की गई। विशिष्ट अतिथि हेमंत शर्मा रामवलवास व हरीश सांगवान झोझू कलां रहे। आयोजन के मुख्य आयोजक की भूमिका राजेंद्र सिंह बिजारणिया रूदडौल ने निर्वहन की।


आयोजन का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुए सभी द्वारा किया गया। इसके उपरांत 1982 के बैच के विद्यार्थी रहे सभी ने अपने गुरूजनों का सम्मान किया। बतौर सम्मान स्वरूप सभी शिक्षकों को पगडी पहनाते हुए सम्मान दिया गया। फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया।

सभी को गुरू सम्मान समारेाह स्मृति चिहन भेंट किए गए। इसके साथ ही उनके द्वारा जीवन में श्रेष्ठ मार्ग दिखाने के लिए हृदय से आभार जताया गया कि शिक्षकों द्वारा दी गई शिक्षा के चलते इस बैच के सभी साथी विद्यार्थी आज अपने जीवन में समाज के लिए सकारात्मक करने में खुल कर योगदान दे रहें है, यह गुरूजनों का आशीर्वाद ही है

जिसने उन्हें कभी भी भटकने नहीं दिया व हमेशा जीवन के कठिन क्षणों में उनकी सीख व शिक्षाओं ने ऐसा मार्ग दिखाया जिसने कि कठिनता को सरल करने में हमेशा सहयोग दिया। सभी विद्यार्थियों ने आभार जताते हुए यही कामना की जैसे शिक्षक उन्हें मिले ऐसे ही प्रत्येक विद्यार्थी को मिले जिससे कि हमारे भारतवर्ष की गुरू शिष्य परंपरा हमेशा विश्व के लिए एक मिसाल बनी रहे।


पूर्व शिक्षकों ने भी अपने 1982 के बैच के विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया, आज वो अपने जीवन में जिस मुकाम पर है और अलग अलग प्रकार किस तरह से समाज की सेवा में अपना योगदान दे रहे है इसका भी परिचय लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने पूर्व शिष्यों को आहवान किया कि वो चाहे जीवन में कितना भी कठिन वक्त हो हमेशा मानवता की सेवा का संकल्प बनाए रखे खास कर उनको मौका मिले तो गरीब जरूरतमंद बच्चो को अवश्य ही उनकी शिक्षा के लिए मदद को तत्पर रहे।


मौके पर डाॅ विनोद सांगवान, महाबीर, बलबीर, बालकिशन शर्मा, राजेंद्र, उद्यम सिंह, नरेश बीजणा सहित अन्य 1982 बैच के साथी उपस्थित थे।

Charkhi Dadri News

Read More..

चरखी दादरी में किसानों के रोड जाम पर भिड़ा युवक! बोला- “बिजली वालों, एक मिनट में इलाज करेगी सरकार.

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस ने आबकारी मामले में उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार, अदालत ने जेल भेजा

Popular Articles