Charkhi Dadri News – आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नांधा में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। 28 सितंबर को देशभर में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई जाती है। वर्ष 2026 में यह उनकी 119वीं जयंती है। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं उन्हें नमन करके की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उनके जीवन, साहस, देशभक्ति और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद किया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाषण एवं विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए साहस, देशप्रेम, त्याग और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की प्रेरणा देता है। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक कुलदीप सांगवान, प्रधान मांगेराम जाखड़, प्रधानाचार्य मंदीप ने बताया कि महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना हमारा महत्वपूर्ण दायित्व है।
ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने शहीद भगत सिंह के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य विनोद, एनसीसी एएनओ परमजीत, भगत सिंह हाउस इंचार्ज शकुंतला, ऊषा एक्टिविटी इंचार्ज मेनका, उर्मिला, सरोज, बबीता, नाजुक, संजू, बजरंग, दिनेश और सोमवीर उपस्थित थे।
Read More….
