Charkhi Dadri News – जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी के चरखी दादरी में एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर विभिन्न सामाजिक एवं शिक्षक संगठनों की ओर से एक कार्यक्रम किया गया जिसमें उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से 24 सितंबर 2025 से अब तक 365 दिनों का रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें उनके एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान शिक्षा क्षेत्र में किए गए प्रमुख कार्यों एवं गतिविधियों का लेखा-जोखा रखा गया।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने धर्मेंद्र चौधरी के एक वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अधिकारी के साथ-साथ एक सहकर्मी की भूमिका निभाते हुए सभी के साथ समन्वय स्थापित किया है। उनका प्रयास विद्यार्थियों के हित, विद्यालयों की आवश्यकताओं और शिक्षा व्यवस्था में निरंतर सुधार को केंद्र में रखकर आगे बढ़ने का रहा है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सामान्य तौर पर शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर अधिकारियों के समक्ष आवाज उठाते हैं, लेकिन धर्मेंद्र चौधरी की कार्यशैली में संवाद और समन्वय को विशेष स्थान मिला है। यही कारण है कि उनके एक वर्ष के कार्यकाल को लेकर विभिन्न संगठनों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है।
इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी श्री सुशील भारती, बाढ़डा कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी बिशम्बर, प्राचार्य विजय धवन, वीरेंद्र सैनी, पूर्व हसला प्रधान शमशेर सांगवान, एईओ प्रदीप सांगवान, आरएएस 70 के प्रदेश उपाध्यक्ष जगमेंदर छिल्लर, जिला प्रधान कृष्ण, हसला बौंद कलां खंड प्रधान डॉ. भुवनेश गौड़, हसला खंड दादरी प्रधान मेहर सिंह, जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश साहू, प्राइवेट स्कूल संगठन प्रभारी कृष्ण यादव एवं अनिल सहित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Read More..
Charkhi Dadri News – आदर्श विद्यालय नांधा में शहीद भगत सिंह जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
चरखी दादरी में अनोखी चोरी! बरगद के पेड़ के ऊपर से आए चोर, बिना ताला तोड़े 2 दुकानों
