Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – परसराम हेतराम स्कूल में रानी लक्ष्मीबाई और इंदिरा गांधी की जयंती मनाई

Charkhi Dadri News – परसराम हेतराम स्कूल में रानी लक्ष्मीबाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

विद्यालय अध्यक्ष पवन बुवानीवाला ने इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और कुशल नेतृत्व की मिसाल थीं। उनके नेतृत्व में भारत ने अनेक चुनौतियों का सामना किया। वर्ष 1971 के युद्ध के बाद बांग्लादेश के निर्माण में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन कठिन परिस्थितियों में भी साहस के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

प्रधानाचार्य ओ.पी. तिवारी ने रानी लक्ष्मीबाई के साहस और देशभक्ति को याद करते हुए कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने जिस वीरता का परिचय दिया, वह आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया।

Read More News…..

चरखी दादरी के जनता कॉलेज में MY भारत का युवा कार्यक्रम, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Charkhi Dadri News – नशे में होने का सबूत नहीं दे सकी बीमा कंपनी, उपभोक्ता आयोग ने लिया संज्ञान, उपभोक्ता को मिलेगा 1.75 लाख रुपये का क्लेम

Popular Articles