Charkhi Dadri News – जिला चरखी दादरी पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ चरखी दादरी ने एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विवेक उर्फ कालिया निवासी बाढड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को सीआईए स्टाफ की टीम एएसआई दिलबाग सिंह, सिपाही दिनेश, सिपाही सुधीर और ईएचसी संदीप सरकारी गाड़ी में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के लिए बाढड़ा चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि विवेक उर्फ कालिया अवैध हथियार लेकर लोहारू-बाढड़ा रोड पर अपने खेत की ओर जाने वाले रास्ते पर खड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस टीम को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी की पैंट की दाहिनी जेब से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को अनलोड करने पर उसके चैंबर से एक जिंदा कारतूस मिला।
पुलिस द्वारा आरोपी से हथियार रखने का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने बरामद देशी पिस्तौल और कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना बाढड़ा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के बाद आरोपी विवेक उर्फ कालिया को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Read More News….
चरखी दादरी के जनता कॉलेज में MY भारत का युवा कार्यक्रम, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Charkhi Dadri News – परसराम हेतराम स्कूल में रानी लक्ष्मीबाई और इंदिरा गांधी की जयंती मनाई
