Charkhi Dadri News – विश्वकर्मा समाज जनकल्याण सेवा समिति गांव बलकरा, चरखी दादरी की बैठक रविवार को प्रधान बलबीर सिंह जांगड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को शिक्षा व खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की समीक्षा का दायित्व समिति के सचिव रामफल जांगड़ा ने निभाया। बैठक का मुख्य एजेंडा हर वर्ष की भांति जांगड़ा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करना रहा।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह के स्थान एवं समय की सूचना समाज के लोगों को आगामी दिनों में उपलब्ध करवाई जाएगी। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की युवा प्रतिभाओं को सम्मान देना केवल उनका उत्साह बढ़ाना नहीं, बल्कि अन्य बच्चों और युवाओं को भी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देना है।
शिक्षा और खेल दोनों ही युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। बैठक में समिति के सदस्यों की संख्या बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पात्र विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों से फॉर्म प्राप्त कर जमा करवाने की जिम्मेदारी विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को सौंपी गई। दादरी से नफे सिंह जांगड़ा रावलधिया, बाढड़ा से अशोक जांगड़ा, मनोज जांगड़ा व भूप सिंह जांगड़ा, बौंद से सुरेश मास्टर रानीला, चरखी दादरी ग्रामीण से रणधीर जांगड़ा लोहरवाड़ा, झोझू ब्लॉक से महाबीर सिंह नंबरदार तथा दादरी शहर से संजय जांगड़ा चांगरोडि़या को जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर प्रदीप जांगड़ा, रणधीर जांगड़ा, एडवोकेट राजबाला जांगड़ा, जयभगवान मिस्त्री, संदीप जांगड़ा, नफे सिंह, जयनारायण जांगड़ा सहित रामफल जांगड़ा मौजूद रहे।
Read More…
इमलोटा के सर्वोदय स्कूल को बच्चे क्यों कर रहे हैं पसंद? डॉक्टर बनने का सपना और खास बातचीत |
