Charkhi Dadri News – स्वर्णकार सेवा संघ (रजि. नं. 02601) की ओर से शहीद मदन लाल ढिंगड़ा कम्युनिटी सेंटर, रोहतक में स्वर्णकार समाज की प्रदेश स्तरीय सभा का आयोजन किया गया। सभा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से समाज के प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लेकर समाज की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और राजनीतिक भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया। सभा की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जोगेन्द्र वर्मा, रंजीत वर्मा युवा प्रदेश अध्यक्ष, आर.डी. वर्मा, शंकर लाल धूपड़ चेयरमैन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, प्रवीण जोड़ा जिला अध्यक्ष भाजपा फतेहाबाद, महेन्द्र सोनी बौंद वाले तथा राजकुमार लाम्बा चेयरमैन स्वर्णकार सेवा संघ ने की। सभा के दौरान जिला चरखी दादरी के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कर्ण सिंह सोनी को जिला अध्यक्ष तथा नितिन सोनी को युवा जिला अध्यक्ष मनोनीत कर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर समाज को संगठित करने, युवाओं को आगे लाने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वर्णकार समाज की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कर्ण सिंह सोनी एवं युवा जिला अध्यक्ष नितिन सोनी ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि समाज की सेवा का दायित्व है। वे जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में समाज के लोगों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि एकजुट समाज ही अपने अधिकारों और सम्मान की मजबूती से पैरवी कर सकता है। जिला चरखी दादरी से रोहतक पहुंचे मा. तुलेन्द्र, रामनिवास पालड़ी, इन्द्राज आदमपुर, सुनील चिडि़या, जयप्रकाश सिलवंत, संतन छपार, संदीप तिवाला, विनोद पैंतावास, संजय सोनी, प्रवीण, विजय पैंतावास, सोनू बौंद, राजेश सोनी रक्तवीर परिवार, आशीष सोनी सहित समस्त सोनी समाज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण समर्थन का विश्वास दिलाया। कर्ण सिंह सोनी एवं नितिन सोनी ने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सच्ची निष्ठा, पारदर्शिता और समाजहित की भावना से करेंगे तथा स्वर्णकार समाज को नई दिशा देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
Read More….
