Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri – सिटी थाना के सामने गैंगवार, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला दादरी शहर ,7 लोगों को लगी गोलियां, सभी को रोहतक पीजीआई रेफर किया

Charkhi Dadri – शहर में गुरुवार को सिटी थाना पुलिस के सामने उस समय सनसनी फैल गई, जब दो पक्षों के बीच गैंगवार में अंधाधुंध गोलियां चलीं।


खबर लिखे जाने तक गोलीबारी में 7 लोग घायल हो गए, दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।

घायलों में दो युवकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कप्तान सिंह और डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।


वारदात के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। घटनास्थल के दोनों ओर सड़क को ब्लॉक कर दिया गया, जबकि आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

फिलहाल गोलीबारी के कारणों की जांच जारी है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Read More News…

Charkhi Dadri Firing Case : CCTV Video Viral | दिनदहाड़े गोलियां चलने से मचा हड़कंप

Charkhi Dadri Firing Case : CCTV Video Viral | दिनदहाड़े गोलियां चलने से मचा हड़कंप

Popular Articles