Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – नंबरदारों की मांगें अधूरी, सीएम से प्रदेश स्तरीय सम्मेलन बुलाने की मांग

Charkhi Dadri News – प्रदेश में बीजेपी के तीसरे कार्यकाल को भी दो साल पूरे होने के करबी है लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा जो वायदे नंबरदारों के साथ किए गए थे वो आज तक भी अधूरे है। इससे पहले भी नंबरदार लगातार अपनी मांग रखते आ रहे थे लेकिन आज तक भी उनकी मांगों को सिरे नहीं चढाया गया है। यह बात प्रेस को जारी बयान में नंबरदार एसोसिएशन प्रदेश प्रवक्ता एवं दादरी जिला प्रधान राजेश नंबरदार पैंतावास खुर्द ने कही।

Charkhi Dadri News

मुख्यमंत्री ने चुनावों से पहले नंबरदारों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के लिए घोषणा की थी, लेकिन आचार संहिता के कारण वो नहीं हो सका। अब जबकि करीबन दो साल का समय सरकार को बने हो चुका है तो सीएम अपना वायदे अनुसार सम्मेलन बुलाए, इसमें नंबरदारों की पुरानी मांगों की घोषणा करे। मांगों में मुख्य रूप से भत्ता दस हजार प्रतिमाह करना, नए नंबरदारों को नियुक्ति करना, सरवरा नंबरदार बनाए जाने, हर जिले की कष्ट निवारण समिति में कम से कम दो नंबरदारों को शामिल करने व अन्य मांगों को पूरा करे।

Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस ने अवैध हथियार सप्लायर को किया गिरफ्तार, युवक से देशी पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

चरखी दादरी: लाम्बा गांव के रास्ते का मुद्दा, सरपंच और ग्रामीणों से सीधी बातचीत

Popular Articles