Charkhi Dadri News – स्थानीय गांधी नगर स्थित चेतनराम सत्संग भवन में आयोजित किए जा रहे 10वें श्री गणेश महोत्सव के दौरान लगातार धार्मिक गतिविधियों का आयोजन पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जा रहा है। प्रधान बजरंग लाल सितोखपुरिया की अगुवाई में आयोजित किए जा रहे महोत्सव के दौरान दोनों समय आरती के समय जिस प्रकार से गांधी नगर व आसपास के भक्तों द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई जा रही है वो दिखाती है कि भगवान गणेश के प्रति सभी भक्तों की आस्था किस गहराई से जुडी हुई है।
आज पांचवे दिन आयोजित गतिविधियों में बतौर मुख्य व विशिष्ट अतिथि रविंदर गुप्ता संरक्षक व्यापार मण्डल चरखी दादरी एवं डॉ ललित महाजन रहे। उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेकर बच्चों व युवाओ को विशेष तौर पर प्रेरित किया कि वो भारतीय संस्कृति के प्रति पूरा आदर सम्मान हमेशा बनाए रखे। इस दौरान बच्चों ने रंग बिरंगी पोशाक पहन नृत्य प्रस्तुतियां दी। सराहनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहन रूवरूप उपहार भेंट कर उनका हौसला बढाया गया।
मौके पर वरिष्ठ सदस्य अमर मुनीम सनसपुरिया, महेंद्र चेतनपुरिया, नितिन चेतनपुरिया, मोतीराम नाहड़िया, ललित पंडित मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही प्रधान बजरंग लाल सितोकपुरिया, आकाश सितोकपुरिया, दिनेश मातनहेलिया, सुनील सितोकपुरिया, यश कुमार बंसल, महेश कुमार बंसल, यश गर्ग तथा ओमप्रकाश चेतनपुरिया सहित क्षेत्र के मौजिज लोग उपस्थित थे।
Read More….
CIA चरखी दादरी की बड़ी कार्रवाई , 1 किलो 10 ग्राम अफीम बरामदगी

