Charkhi Dadri News : चरखी दादरी के गांव छपार में एक महिला पंच द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।
मृतका की पहचान 29 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया।
मृतका के पिता सुमेर की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ज्येष्ठ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
परिजनों के अनुसार ज्योति और उसकी बहन निशा की शादी गांव छपार में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों बहनों को ससुराल पक्ष की ओर से परेशान किया जाता था। बताया गया कि निशा पिछले करीब डेढ़ साल से अपने मायके में रह रही थी।
परिजनों का कहना है कि घरेलू प्रताड़ना से परेशान होकर ज्योति ने घर की छत पर बने बाथरूम में खुद को बंद कर लिया और डीजल डालकर आग लगा ली। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में भिजवाया। मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
सदर थाना प्रभारी सतबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक ज्योति गांव की महिला पंच थी और वह एक 9 वर्षीय बेटे की मां थी।
Read More ….
Charkhi Dadri News : चरखी दादरी में चोरी की बाइक गैंग का खुलासा…
Charkhi Dadri में पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर करोड़ों रुपये हड़पने के लिए खेला खेल , फिर जो हुआ.

