Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, छात्रों को दी बड़ी सीख

Charkhi Dadri News : साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए चरखी दादरी पुलिस लगातार आमजन, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर रही है।

इसी कड़ी में, साइबर क्राइम पुलिस थाना चरखी दादरी की टीम ने बुधवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंदेनी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया । इस कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों, अध्यापकों तथा स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान PSI अंकित ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया हैकिंग, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, और यूपीआई व AI संबंधित धोखाधड़ी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किस प्रकार साइबर अपराधी भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और उनकी मेहनत की कमाई को चंद मिनटों में हड़प लेते हैं।


उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे बैंक खाता विवरण, एटीएम कार्ड नंबर, ओटीपी, पासवर्ड आदि साझा न करें।

इसके साथ ही उन्हें यह भी समझाया कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और अनजान ऐप डाउनलोड न करें।

सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के लिए अपनी प्रोफाइल की प्राइवेसी सेटिंग्स को मजबूत रखें और अजनबी लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले सावधानी बरतें।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यह भी जानकारी दी गई कि यदि वे या उनके परिवार का कोई सदस्य साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। समय पर शिकायत करने से ठगी की राशि को वापस प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है।


उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने और “सोच-समझकर क्लिक करें” के सिद्धांत को अपनाने का संदेश दिया। स्कूल प्रबंधन और अध्यापकों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की । इस अवसर पर सभी को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने और अपने परिवार एवं समाज में भी जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया।

Read More ….

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी में चोरी की बाइक गैंग का खुलासा…

Charkhi Dadri में पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर करोड़ों रुपये हड़पने के लिए खेला खेल , फिर जो हुआ.

Popular Articles