Charkhi Dadri News : 27 अप्रैल को थाना बोंद कला में CHC बौद कला से सुबे सिह निवासी मालकोष के लडाई झगडा मे घायल होकर PGIMS रोहतक रैफर होने की सूचना मिली ।
जिस पर ASI औमबीर घायल के बयान लेने ट्रामा सैन्ट्रर PGIMS रोहतक पहुंचे जहां घायल सुबेसिंह की पत्नी पूजा ने कहा कि उसका पति बयान देने की पाने हालत मे नही है ।
दो दिन बाद हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने पर सुबेसिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि 27 अप्रैल को को सुबह लगभग 06.45 बजे वह अपनी मोटरसाईकल से पानी लेकर खेत से घर की तरफ जा रहा था ।
रास्ते मे मदन लाल व उसका लडका सुमरन उर्फ प्रहलाद ने उसका रास्ता रोका और बोले कि तेरा बाप लोगों को कहता फिर रहा है कि मेरे खेत का मुआवजा अपने नाम क्यो करवाया ।
उसने उनको कहा कि फिर आप लोगो ने ऐसा क्यो किया । बस इसी बात को लेकर बहस हो गई ।
थोड़ी देर बाद वह अपने घर की तरफ चलने लगा तो रास्ते मे प्रहलाद, विवेश, आशुतोष ने उसको रोककर डंडों और कस्सी से हमला किया।
जिससे उसके माथे व सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर काफी चोटें आई और वह नीचे गिर गया ।
गिरने के बाद भी वे लोग उसे मारते रहे । इसी बीच लोगो ने आकर उसे बचाया ।
उसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया । शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की ।
बुधवार को ASI ओमबीर ने आरोपियान विवेश उर्फ काला व मदन लाल निवासी मालकोष को गिरफतार किया ।
आरोपी विवेश उर्फ काला से लडाई झगडा मे प्रयोग की गई मोटर साईकल व बास का डण्डा बरामद किया ।
आरोपी मदनलाल से कस्सी बरामद की । पूछताछ के बाद आज दोनों आरोपित कोर्ट में पेश किए गए जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Read More ….
Charkhi Dadri News : चरखी दादरी के छपार गांव में महिला पंच ने खुद को लगाई आग
Charkhi Dadri में पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर करोड़ों रुपये हड़पने के लिए खेला खेल , फिर जो हुआ.
