Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी में चोरी की बाइक गैंग का खुलासा…

Charkhi Dadri News : स्पेशल स्टाफ चरखी दादरी ने युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने के मामले में दुसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की शाम को स्पेशल स्टाफ चरखी दादरी की टीम को गस्त पडताल के दौरान सुचना मिली थी कि अमरजीत निवासी निंदाना मोटर साईकल चुरा कर बेचने का काम करता है और फिलहाल चोरी की मोटर साईकिल को बेचने की फिराक में बौन्द से साकरोड रोड पर नहर के पास खड़ा है।

सुचना मिलते ही टीम नहर के पास पहुँची जहाँ एक शख्स मोटरसाईकिल लिए खडा दिखाई दिया ।

जो पुलिस को देखकर अचानक से मोटर साईकिल स्टार्ट करके भागने की कोशिश करने लगा। टीम ने शख्स को काबू किया और पुछताछ की तो उसने अपना नाम अमरजीत उर्फ अमर निवासी निंदाना जिला रोहतक बताया ।

टीम ने उसे मोटरसाईकिल के कागजात पेश करने के लिए कहा तो वह कागजात पेश नहीं कर सका । पुलिस ने मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लिया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया ।

पुछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल अपने दोस्त रोहित उर्फ बुच्चा निवासी टिटोली जिला रोहतक से 3 हजार रुपये में खरीदी थी ।


मंगलवार को स्पेशल स्टाफ में तैनात हेड कांस्टेबल संदीप ने आरोपी अमरजीत के साथी रोहित उर्फ बुच्चा निवासी टिटोली जिला रोहतक को गिरफ्तार किया । पुछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

Read More ….

Charkhi Dadri News : किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और गर्भवती करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Charkhi Dadri में पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर करोड़ों रुपये हड़पने के लिए खेला खेल , फिर जो हुआ.

Popular Articles