Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी का नाम रोशन 🏆 Sarvodaya School के 10 छात्र JEE Advanced में पहुंचे

Charkhi Dadri News : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 20 अप्रैल को IIT-JEE Mains 2026 का रिजल्ट जारी किया।

सर्वोदय स्कूल ऑफ साईंस इमलोटा के विद्यार्थियों ने एक बार फिर से सराहनीय प्रदर्शन किया।

विद्यालय के 10 छात्रों ने जे०ई०ई० एडवांसड के लिए क्वालीफाई किया।

दिव्यम वत्स चरखी दादरी ने 98.76 पर्सेटाइल प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं विद्यालय के छात्र रोमित कलकल इमलोटा ने 98.36 पर्सेटाइल, मनीष तक्षक भागवी ने 98.17 पर्सेटाइल, पियुष गर्ग चरखी दादरी ने 96.59 पर्सेटाइल, भूमित जांगड़ा चरखी दादरी ने 95.86 पर्सेटाइल, नमन अग्रवाल चरखी दादरी ने 95.50 पर्सेटाइल, पुनीत हुड्डा समसपुर ने 95.48 पर्सेटाइल, परीक्षित धनखड़ चरखी दादरी ने 93.61 पर्सेटाइल, देवदीप सिंह चरखी दादरी ने 86.05 (कैटेगरी) पर्सटाइल, जनित कलवान भागवी 79.96 (कैटेगरी) पर्सटाइल प्राप्त कर मई में होने वाली जे०ई०ई० एडवांसड परीक्षा के लिए पात्रता प्राप्त की।गौरतलब है कि जे०ई० ई० मेन्स के दोनां सत्रों में 12 लाख से अधिक छात्रों ने यह परीक्षा दी।

2.5 लाख विद्यार्थियों ने जे०ई०ई० एडवांसड परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है।

जे०ई०ई० मेन्स परीक्षा के आधार पर आई०आई०आई०टी० एन०आई०टी० व अन्य सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज में प्रवेश मिलता है।

विद्यालय के निदेशक पुनीत शर्मा ने बताया कि गत वर्षों में विद्यालय के महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओ में विद्यालय के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा है।

अब तक 152 विद्यार्थियों ने जे०ई०ई० मेन्स परीक्षा, 165 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा व 31 छात्रों ने एन०डी०ए० की परीक्षा पास की है।

विद्यालय का बोर्ड परीक्षा का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा है।विद्यार्थियों की इस उपलब्ध पर संस्था के चेयरमैन जसबीर अहलावत ने विद्यार्थियों, अभिभावाकों व अध्यापकों को इस सफलता पर बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Read More ….

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी में दुकान पर हमला और 83 हजार की लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार

Charkhi Dadri :- 100% काम होगा ! RTI डालते ही जवाब देना पड़ेगा , RTI हथियार या अधिकार ?

Popular Articles