Charkhi Dadri News : CIA स्टाफ चरखी दादरी की टीम ने बरसाना निवासी युवक को 13 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को CIA स्टाफ चरखी दादरी की टीम ASI विशाल, हेड कांस्टेबल विकाश, EHC सन्दीप, सिपाही मन्जीत बरसाना गांव के पास गश्त कर रहे थे ।
उस दौरान ASI विशाल को सुचना मिली कि गांव बरसाना निवासी प्रवीण उर्फ कालिया नशीला पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) के साथ अभी बरसाना गाँव की तरफ गया है और नीले रंग की जीन्स पैन्ट व नीले रंग की शर्ट पहने हुये है।
सुचना मिलते ही ASI विशाल टीम को लेकर सुचना के मुताबिक शख्स प्रवीण के खेत की तरफ गये जहां खेत में बने कमरे के पास एक नौजवान शख्स खड़ा दिखाई दिया।
जिसने पुलिस को आता देखकर भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने उसे काबू किया औऱ नामपता पूछा तो उसने अपनी पहचान प्रवीण उर्फ कालिया निवासी बरसाना बताई ।
ड्युटी मजिस्ट्रेट जयपाल, उद्यान विकास अधिकारी बाढडा को मौका पर बुलाकर उनके सामने शख्स प्रवीण की तलाशी ली गई ।
तलाशी के दौरान शख्स की जीन्स पैन्ट की दाहिनी जेब से एक पोलीथीन में 13 ग्राम चिट्टा (हेरोईन) बरामद हुआ ।
बरामद चिट्टा (हेरोईन) को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया । पूछताछ के लिए आरोपी को दो दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Read More ….
Charkhi Dadri :- गेहूं के खेत में लगी आग , किसानों में हडकंप, सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल बचाई
