Breaking News : दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में रविवार शाम एक 34 वर्षीय महिला के साथ चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई। महिला को अकेला देखकर दो बदमाशों ने उसकी हीरे जड़ी चेन छीन ली।
महिला ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का विरोध किया और उनसे भिड़ गई। इसी दौरान एक आरोपी ने उस पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह सड़क पर गिर गई।
महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग बाहर तो आए, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद करने का साहस नहीं दिखाया और वे तमाशबीन बने रहे।
वारदात के बाद आरोपी चेन लेकर बाइक पर फरार हो गए। इसके बाद महिला उठी और वहां मौजूद लोगों को मदद न करने पर फटकार लगाई।
घटना के बाद महिला स्वयं अस्पताल पहुंची और इलाज कराया। बाद में उसने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं और उनकी बाइक भी बरामद कर ली गई है।
इस पूरी घटना का करीब 1 मिनट 13 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
आरोपियों की तलाश में दिल्ली, यूपी और हरियाणा में छापेमारी की जा रही है।
वारदात के दौरान महिला लगातार मदद के लिए आवाज लगाती रही, लेकिन मौके पर मौजूद लोग केवल खड़े होकर घटना देखते रहे। यहां तक कि वहां से गुजर रहे डिलीवरी बॉय भी बिना मदद किए निकल गए।
Read more…..
Charkhi Dadri News : दुकान में घुसकर हमला, युवक को किया घायल….
Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

