Charkhi Dadri News – भारत की आगामी जनगणना के अंतर्गत दूसरे चरण जनसंख्या गणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसी को लेकर उपायुक्त मनदीप कौर ने अधिकारियों की बैठक ली और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को निष्ठा, पारदर्शिता और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला स्तर पर रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जनगणना का यह द्वितीय चरण देश के सुनियोजित विकास, सामाजिक कल्याण की योजनाओं के सटीक निर्धारण और भविष्य की नीतियों की रूपरेखा तय करने में मील का पत्थर साबित होता है।
इस चरण के दौरान प्रशिक्षित प्रगणक घर-घर जाकर नागरिकों से मिलकर निर्धारित विवरण दर्ज करेंगे। इस बार की जनगणना प्रक्रिया में नागरिकों की बुनियादी जनसांख्यिकीय, सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक स्थिति और अन्य आवश्यक जानकारियां संकलित की जाएंगी ताकि पात्र लाभार्थियों तक कल्याणकारी योजनाएं प्रभावी ढंग से पहुंच सकें। डेटा संकलन की पूरी प्रक्रिया को आधुनिक डिजिटल माध्यमों और मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए पूरी पारदर्शिता और कड़े सुरक्षा मानकों के साथ पूरा किया जा रहा है।
Read More..
चरखी दादरी से बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस, BJP पर जमकर साधा निशाना
