Charkhi Dadri News – अग्रवाल वैश्य समाज चरखी दादरी द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में महाराजा अग्रसेन के जीवन चरित्र तथा उनके प्रसिद्ध सिद्धांत एक ईंट-एक रुपया को रचनात्मकता के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के संयोजक संतोष जैन, नेहा गोयल, पंकज गोयल व मधु सिंगला रहे।
यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। प्रथम वर्ग 11 से 18 वर्ष आयु वर्ग में 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें दीक्षा ने प्रथम, मन्नत ने द्वितीय, हिमानी ने तृतीय, शिवांश ने चतुर्थ तथा पूर्वी ने पंचम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय वर्ग 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग में 7 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें जीया ने प्रथम, कृति ने द्वितीय तथा निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल की भूमिका वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य विमल सिंह ढिल्लों, वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या रितु शर्मा, अध्यापिका नीरू जैन व पुष्पा गोयल ने निभाई। मिडिया प्रभारी का कार्यभार उमा गर्ग ने संभाला।
प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी स्थानीय अग्रसेन सेवा सदन, गांधी नगर में लगाई गई। प्रदर्शनी देखने के लिए महिलाओं व बच्चों में विशेष उत्साह रहा। सभी पेंटिंग को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित उत्कृष्ट चित्रों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रदेश कार्यालय भेजा जाएगा तथा 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर जिला स्तर के विजेताओं को जिला कार्यकारिणी की तरफ से प्रोत्साहन पुरस्कार एवं राज्य स्तरीय विजेताओं को निर्धारित पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष सुरेश ऐरन, उपाध्यक्ष गणेश गोयल व महासचिव हरीराम बबलू ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों, युवाओं एवं कला में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, सामाजिक समरसता एवं सहयोग की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। प्रदेश महिला संगठन सचिव संतोष जैन, जिलाध्यक्ष नेहा गोयल, अध्यक्ष पंकज गोयल व महासचिव मधु सिंगला ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ महाराजा अग्रसेन जी के विचारों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज के संरक्षक बिशंभर देवसरिया, जिलाध्यक्ष सुरेश ऐरन, समस्त जिला पदाधिकारी, महिला जिला अध्यक्ष नेहा गोयल एवं समस्त महिला कार्यकारिणी, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल एवं युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा सैकड़ों दर्शकों ने चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।
Read More…
चरखी दादरी में देह व्यापार का धंधा , ल़डकियों और महिलाओं को See Mere…
