Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में समाधान शिविरों में सुनी गई नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निपटारे के निर्देश

Charkhi Dadri News – जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में नागरिकों की समस्याएं सुनी गई तथा मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं के समयबद्ध निपटारे बारे निर्देश दिये गए।


जिला मुख्यालय पर स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त मनदीप कौर ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध उचित निपटारा करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी इन समस्याओं को लंबित न रखें तथा यथाशीघ्र निपटारा करें।

Charkhi Dadri

जिला प्रशासन द्वारा हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालय बाढड़ा में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। सरकार के निर्देशानुसार एक छत के नीचे सभी विभागों से संबंधित समस्याओं का तुरंत निदान करने के उद्देश्य से इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक समाधान शिविर में साधारण कागज पर अपनी समस्या को लिखकर लाये, जिसकी जिला प्रशासन द्वारा सुनवाई की जायेगी।

Read More…

Charkhi Dadri News – सरकारी अस्पताल में हड़ताल से मचा हड़कंप ! स्वास्थ्य कर्मचारी धरने पर बैठे


Charkhi Dadri News – अंतरराज्यीय सीमा पर दादरी पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 88 वाहन जांचे; 32 के चालान

Popular Articles