Top 5 This Week

Related Posts

Breaking News : रेवाड़ी की हाईटेक जेल से 2 कैदी फरार! दिनदहाड़े सुरक्षा पर बड़ा सवाल

Breaking News : रेवाड़ी स्थित हाईटेक जेल से दो बंदियों के फरार होने का मामला सामने आया है, जिससे पुलिस और जेल प्रशासन में हलचल मच गई है।


जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम उस समय सामने आई जब जेल में नियमित गिनती के दौरान दो बंदी कम पाए गए। इसके बाद तुरंत जेल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की।


फरार बंदियों की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुरा निवासी 22 वर्षीय फैजान और इटावा निवासी 21 वर्षीय जाहिद के रूप में हुई है। दोनों ऑनलाइन ठगी के मामलों में आरोपी थे।


जेल कर्मी मुस्ताक अहमद द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक, 27 मार्च को उनके पास जेल की जिम्मेदारी थी।

दोपहर करीब डेढ़ बजे तक दोनों बंदी जेल परिसर में मौजूद थे, लेकिन उसके बाद वे नजर नहीं आए।


घटना के बाद जेल प्रशासन ने आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।


सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार बंदियों की तलाश जारी है। संभावित स्थानों पर छापेमारी भी की जा रही है।


उल्लेखनीय है कि रेवाड़ी की यह जेल हाल ही में शुरू हुई थी और इसे प्रदेश की आधुनिक सुविधाओं वाली जेलों में शामिल किया जाता है।

बावजूद इसके, दिन के समय दो बंदियों का फरार होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

Read more….

Breaking News : रेवाड़ी की हाईटेक जेल से 2 कैदी फरार! दिनदहाड़े सुरक्षा पर बड़ा सवाल

Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

Popular Articles