Breaking News : जमुई में मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने एक ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद आरजेडी ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 40 वर्षीय अशोक यादव के रूप में हुई है, जो जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के लखन धनामा के निवासी थे।
वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। मंगलवार को वह सवारी लेकर रंगपुर मुसहरी गए थे और लौटते समय डोमनपुरा नहर के पास जखराज स्थान के करीब अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने ऑटो में बैठे अशोक यादव के सिर में कई गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।
खबर लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल नहीं भेजा गया था।
घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ऑटो की अगली सीट पर शव मिला और सड़क पर खून फैला हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक का स्वभाव शांत था और उनकी किसी से दुश्मनी की जानकारी नहीं है।
इस घटना को लेकर आरजेडी ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया दी और बिहार की एनडीए सरकार की आलोचना की।
पार्टी ने कहा कि जब आम लोगों की दिनदहाड़े हत्या होने लगे तो स्थिति गंभीर हो चुकी है।
साथ ही आरोप लगाया कि राज्य में अपराध और अवैध हथियारों की उपलब्धता बढ़ गई है और कानून-व्यवस्था कमजोर हो गई है।
आरजेडी ने यह भी कहा कि राज्य में राजनीतिक खींचतान चल रही है और प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
पार्टी ने पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए अधिकारियों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
Read more….
Breaking News : दिल्ली-पिलानी हाईवे पर बस हादसा, मजदूर की मौत….
Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

