Har Khabar, Sabse Pehle

Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : RPS School में CBSE Training Program | 100+ Teachers हुए शामिल..

Charkhi Dadri News: आरपीएस पब्लिक स्कूल, दादरी में CBSE प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजितदादरी। आज आरपीएस पब्लिक स्कूल, दादरी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के निर्देशानुसार एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण का मुख्य विषय “लर्निंग आउटकम” रहा, जिसमें 100 से अधिक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ. नरसिंह चाहर उपस्थित रहे, जिन्होंने शिक्षकों को लर्निंग आउटकम की अवधारणा, उसके महत्व एवं कक्षा में उसके प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. सुधीर कुमार, प्राचार्या श्रीमती संगीता यादव, सीनियर कोऑर्डिनेटर श्री अंकित बूरा, मिडिल विंग एच.ओ.डी. श्रीमती कोमल जैन, पीआरटी विंग एच.ओ.डी. श्रीमती मुकेश मैम तथा प्री-प्राइमरी विंग एच.ओ.डी. श्रीमती मनोरमा मैम सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान शिक्षकों को छात्र-केंद्रित शिक्षा, मूल्यांकन के नए तरीकों और लर्निंग आउटकम आधारित शिक्षण पद्धतियों के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों से सशक्त बनाना एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

Read More ….

Gurugram News : दुष्कर्म मामला: सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस और मजिस्ट्रेट की कार्यशैली पर जताई कड़ी नाराजगी….

Charkhi Dadri :- ढाणी फौगाट गांव के डॉ ईश्वर फौगाट कैसे बने डॉक्टर

Popular Articles