Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – सीबीएस मेमोरियल स्कूल मौड़ी में पुलिस की विशेष कार्यशाला, विद्यार्थियों को नशे और साइबर ठगी के प्रति किया जागरूक

Charkhi Dadri News – युवा पीढ़ी को नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई, साइबर अपराधों और सुरक्षा संबंधी खतरों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को सीबीएस मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मौड़ी में पुलिस की विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में हरियाणा पुलिस, दादरी के एएसआई राहुल फौगाट ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की और विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।

कार्यशाला के दौरान एएसआई राहुल फौगाट ने नशा मुक्ति, साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ पूरे परिवार को प्रभावित करता है।

उन्होंने डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी। महिला सुरक्षा के विषय पर उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही, किसी भी संकट की स्थिति में पुलिस सहायता लेने और हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के बारे में विस्तार से बताया।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार सोलंकी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवन में नैतिक मूल्यों और व्यावहारिक सुरक्षा की जानकारी होना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई महत्वपूर्ण सीख को केवल सुनने तक सीमित न रखें, बल्कि उसे अपने दैनिक जीवन में भी अपनाएं।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य बिजेन्द्र कुमार ने मुख्य वक्ता एएसआई राहुल फौगाट और हरियाणा पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान बच्चों के चरित्र निर्माण और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद आवश्यक हैं।

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शिक्षक वर्ग और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यशाला के अंत में सभी ने समाज को नशा मुक्त और सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया।

Read More News……

चरखी दादरी की बेटी ने 6 घंटे 46 मिनट 31 सेकंड में पूरी की चुनौती, चार वर्षीय बच्चे की मां ने अपनी See More..

Charkhi Dadri News – इनेलो के युवा सम्मेलन में वाल्मीकि, कबीर व रविदास बस्तियों के दर्जनों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

Popular Articles